•  

मतदान को अनिवार्य बनाया जाएः आडवाणी

गुरूवार, अप्रैल 30, 2009,12:41 [IST]
Lk Advani
अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और गांधीनगर संसदीय क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने गुरुवार को कहा है कि भारत के संविधान में संशोधन कर मतदान को अनिवार्य बनाना चाहिए और लोकसभा-विधानसभा की पाँच साल की अवधि निर्धारित की जानी चाहिए। आडवाणी ने अहमदाबाद पश्चिम संसदीय क्षेत्र के शाहपुर क्षेत्र में लगभग 9.30 बजे मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी कमला आडवाणी भी मौजूद थीं।

आडवाणी ने संवाददाताओं से कहा, "हम संविधान में संशोधन के जरिए लोकसभा और विधानसभा की अवधि पांच साल के लिए तय करेंगे। दरअसल हम ब्रिटिश पद्यति का अनुसरण करते हैं, जहां विधायिकाओं को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही भंग किया जा सकता है। हमारे लिए यह उपयुक्त नहीं है इसलिए हमें इसे बदलना होगा।"

आडवाणी ने लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम होने के बारे में कहा कि इसका कारण तेज गर्मी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हर दूसरे वर्ष में होने वाला चुनाव भी कम मतदान की वजह है। आडवाणी ने कहा, "इससे पहले लोकसभा चुनाव फरवरी में हुआ करता था लेकिन अब गर्मी के मौसम में होता है, जब तापमान लगभग 43 डिग्री तक होता है। मेरा मानना है कि यदि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक ही समय और एक ही तिथि पर होंगे तो मतदान में अधिक संख्या में लोग हिस्सा लेंगे।"

&13;इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

&13;
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST