•  

पवार के समर्थन में जयललिता

बुधवार, अप्रैल 22, 2009,14:41 [IST]
Jayalalitha
नई दिल्‍ली। केंद्र में किसकी सरकार होगी और कौन प्रधानमंत्री होगा। यह सवाल लगातार जटिल होता जा रहा है। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार को प्रधानमंत्री पद पर बैठाने के लिए एआईएडीएमके प्रमुख जयललिता ने भी समर्थन दे दिया है।

एक टेलीविजन चैनल को दिये गए साक्षात्‍कार में जयललिता ने कहा कि वो शरद पवार को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन करती हैं। उन्‍होंने कहा कि पवार एक परिपक्‍व और जुझारू नेता हैं।
  Read:  In English 
पवार को दूसरा वोट

प्रधानमंत्री की कुर्सी को लेकर शरद पवार को यह दूसरा बड़ा वोट मिला है। इससे पहले बीजू जनता दल प्रमुख नवीन पटनायक ने भी पवार का समर्थन किया है। पवार को लगातार मिल रही मजबूती कांग्रेस के लिए अच्‍छे संकेत नहीं हैं।

फिलहाल तीसरे मोर्चे के साथ जुड़ी हुईं जयललिता ने कहा है कि यह उनका अंतिम समर्थन नहीं है, वो चुनाव बाद के हालातों के बाद अन्‍य फैसले भी ले सकती हैं। उन्‍होंने इस बात का भी इशारा किया है कि अगर राजग को बहुमत मिला तो वो उसे भी समर्थन दे सकती हैं।

&13;
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST