•  

अब्बास काजमी लड़ेंगे कसाब का केस

गुरूवार, अप्रैल 16, 2009,15:55 [IST]
Abbas Kazmi
मुंबई। वरिष्ठ फौजदारी वकील अब्बास काजमी मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान जिंदा पकड़े गए आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब के नए वकील होंगे।

मुंबई हमलों से संबद्ध मुकदमे की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश एम. एल. ताहिलयानी ने काजमी की नियुक्ति की है। इससे पहले कसाब की वकील अंजलि वाघमारे थीं जिन्हें एक दिन पहले ही गैर पेशेवर रवैये की वजह से विशेष अदालत ने हटा दिया था।

एक अन्य वकील के. पी. पवार इस मामले में काजमी का सहयोग करेंगे। उनकी नियुक्ति पिछले महीने की गई थी। विशेष अदालत ने गुरुवार सुबह कसाब की पाकिस्तानी वकील की मांग से संबंधित याचिका को खारिज कर दिया। गुरुवार को कसाब भी अदालत में उपस्थित हुआ। गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 175 लोगों की मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST