चंडीगढ़। कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को सीबीआई की ओर से क्लीन चिट दिये जाने का विरोध पहले से ही था, कि अब कांग्रेस द्वारा टाइटलर को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिये जाने की बात पर पंजाब में उबाल आ गया है। विभिन्न सिख संगठनों ने बुधवार को जगह-जगह प्रदर्शन किये, ट्रेन रोकी, यातायात बाधित किया। यही नहीं कई जगह हिंसा भी भड़की।
1984 के दंगों के मामले में जगदीश टाइटलर को सीबीआई की क्लीन चिट मिलने के खिलाफ सिक्खों का गुस्सा चरम पर है। 25 साल से इंसाफ की बाट जोह रहे दंगा पीड़ित सड़कों पर उतर आये हैं। पंजाब में दमदमी टकसाल ने रेल रोको आंदोलन छेड़ कर जगह-जगह ट्रेने रोकीं।
केंद्र सरकार का भी विरोध
बुधवार को जालंधर, गुरदासपुर और अमृतसर में लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें रोकी गईं। सड़कों पर पुतले व टायर जलाये गये।
जगह-जगह प्रदर्शनों के कारण रेलवे व सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिल्ली से पंजाब के रास्ते जाने वाली करीब दो दर्जन ट्रेनें चार से आठ घंटे देरी से चल रही हैं। यही नहीं कई जगह तो बुधवार शाम तक रेल यातायात बाधित रहा।
&13;
1984 के दंगों के मामले में जगदीश टाइटलर को सीबीआई की क्लीन चिट मिलने के खिलाफ सिक्खों का गुस्सा चरम पर है। 25 साल से इंसाफ की बाट जोह रहे दंगा पीड़ित सड़कों पर उतर आये हैं। पंजाब में दमदमी टकसाल ने रेल रोको आंदोलन छेड़ कर जगह-जगह ट्रेने रोकीं।
केंद्र सरकार का भी विरोध
Read: In English
टाइटलर को क्लीन चिट दिये जाने के मामले पर सिख पत्रकार जरनैल सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान गृहमंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंककर केंद्र सरकार के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया था। अब पूरा सिख समुदाय केंद्र सरकार के खिलाफ उतर आया है। बुधवार को जालंधर, गुरदासपुर और अमृतसर में लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें रोकी गईं। सड़कों पर पुतले व टायर जलाये गये।