•  

बेटी से रेप पर भाजपा नेता गिरफ्तार

गुरूवार, मार्च 26, 2009,10:51 [IST]
Punjab Map
अमृतसर। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर बेटी से कथित तौर पर बलात्‍कार का मामला सामने आया है। अमृतसर पुलिस ने भाजपा महासचिव अशोक तनेजा को अजनाला शहर से बुधवार रात इस मामले में गिरफ्तार किया। तनेजा पर अपनी बेटी के साथ बलात्‍कार का आरोप है।

अजनाला पुलिस थाने में तनेजा की 24 वर्षीय बेटी ने अपनी मां के साथ पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद सीने में दर्द की शिकायत करने वाले तनेजा को पुलिस ने फिलहाल अस्‍पताल में भर्ती करा दिया है।

10 साल से कर रहा था बेटी का रेप

अजनाला के मोहल्ला गांधी नगर के इस मामले में लिप्‍त नेता पर आरोप है कि वो पिछले 10 साल से अपनी बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था।
  Read:  In English 
बेटी के मुंह से सारी बात सुनकर मां सन्न रह गई। वह अपने रिश्तेदारों के साथ पुलिस के पास जा पहुंची। आरोपी अशोक तनेजा भाजपा के मंडल महासचिव के रूप में कार्यरत हैं।

20 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि जब वह वह नौ-दस साल की थी, तभी से उसका पिता उसका शारीरिक शोषण कर रहा है।

गौरतलब है कि पिछले सप्‍ताह ऐसा ही एक मामला मुंबई में उजागर हुआ था, जिसमें एक व्‍यापारी अपनी पत्‍नी की रजामंदी से अपनी बेटी के साथ पिछले कई सालों से बलात्‍कार कर रहा था। जब पुलिस के पास मामला पहुंचा तो व्‍यापारी ने कहा कि वो एक तांत्रिक के कहने पर अमीर बनने के लिए यह सब कर रहा था।

&13;
User Comments
के के भारद्वाज 26 Mar 2009 02:49 pm
भगवान इन बलात्कारियों का भी भला ही करना.......
Pankaj 26 Mar 2009 12:42 pm
हम किस मुंह से अपने आप को सभ्य- समाज का अंग माने.वासना,कामना और महत्वाकांक्षा की सडांध maanav samaj को दूषित कर रही है,शायद हम पशुओं से भी nimn sthan की ओर बाद रहें है.. सभी को मिलकर इस विषय में सोचना chahiye... Taki इस desh का गौरव बना रहे.
[ कमेंट लिखें ]
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST