Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सीडी में मेरी आवाज नहीं: वरुण गांधी

Published: Wednesday, March 18, 2009, 12:42 [IST]

Its Not My Voice In Cd Varun

नई दिल्‍ली। उतर प्रदेश के पीलीभीत जिले में जनसभाओं को संबोधित करते हुए भारतीय मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के मामले पर वरुण गांधी ने बुधवार को मीडिया के सामने अपना तर्क रखा। वरुण गांधी ने इसे अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश करार दिया।

मीडिया को संबोधित करते हुए वरुण गांधी ने कहा, 'मैं एक बड़ी राजनीतिक साजिश का शिकार हुआ हूं। मैं गांधी, हिन्‍दू और उससे पहले भारतीय हूं, जिसका काम न्‍याय दिलाना, सभी का सम्‍मान करना और सबको साथ लेकर चलना है।'

भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत से प्रस्‍तावित उम्‍मीदवार वरुण गांधी ने आगे कहा, 'मरी जनसभा की सीडी के साथ छेड़छाड़ की गई है। मैंने जो कुछ भी कहा उसमें किसी को देश से भगाने या किसी समुदाय को ठेस पहुंचाने की बात नहीं थी। मुझे कमजोरों का साथ देना है।'

वरुण ने कहा, 'बॉर्डर से लगे होने के कारण मेरे क्षेत्र पीलीभीत में भय का माहौल है। यहां आये दिन गो-हत्‍याएं हो रहीं हैं, एक समुदाय के 400 से ज्‍यादा लोगों पर फर्जी केस लगाये गये हैं, यहां के एक पूर्व मंत्री राष्‍ट्रीय सुर‍क्षा अधिनियम के तहत बंद हैं। गांव के लोगां को आये दिन धमकाया जाता है। मैं उनकी रक्षा और सम्‍मान में खड़ा हुआ हूं।'

वरुण ने अपनी सफाई में आगे कहा, 'जो सीटी मीडिया ने जारी की है उसमें भड़काऊ बातें कही गई हैं। वो मेरे शब्‍द नहीं हैं। मेरी आवाज नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि जो सभी ने सुना वो मेरी आवाज नहीं है। मैं यह जानना चाहता हूं इसके पीछे कौन है। इसकी जांच होनी चाहिये।'

वरुण ने जोर देते हुए कहा, 'मेरी जनसभा पांच मार्च को हुई और टेप ग्‍यारह दिन बाद जारी हुआ। इतने दिन तक वो टेप कहां था। सीडी में जो सांप्रदायिक शब्‍द मेरे मुंह में डाले गये हैं वो मेरे नहीं हैं। मेरी शक्‍ल जरूर है, लेकिन मेरी आवाज नहीं।'

उन्‍होंने कहा, 'मैंने जनसभा में कुछ गरीब व बेसहारा लोगों को शक्ति देने के लिए कु बातें कहीं थीं, लेकिन वो सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ नहीं थी। सीडी में दिखाया गया है कि मैनें मुसलमानों के विरोध में बोला। यही नहीं उसमें मेरी सात वर्षीय छोटी बहन का जिक्र भी किया गया, जबकि मेरी कोई छोटी बहन नहीं है।'

अंत में वरुण गांधी ने कहा कि यह उन्‍हें फंसाने की साजिश है और वो उसका शिकार हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि इस मामले में पूरा देश उनका साथ दे, क्‍योंकि वो निर्दोष हैं।

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
England: 279 / 6, 83.1 Overs
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on