नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भले ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किये जा चुके हों, लेकिन फिर भी उन पर समाजवादी पार्टी का 'अमर प्रेम' अभी भी बरस रहा है। अमर प्रेम यानी सपा महासचिव अमर सिंह का प्रेम।
अमर सिंह ने मंगलवार को कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा के लिए उनकी पार्टी का दरवाजा हमेशा खुला हुआ है, बशर्ते कि वह सपा को अछूत न समझें। सिन्हा ने मंगलवार को सिंह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।
अमर सिंह ने संवाददाताओं को यहां बताया, "यदि सपा उनके लिए अछूत न हो तो मैं कहना चाहूंगा- 'कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे, तड़पता हुआ जब तुम्हें छोड़ दे, तब तुम हमारे पास आना प्रिये'..।"
लेकिन अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने विश्वास जताया कि उन्हें भाजपा से पटना सहिब सीट के लिए लोकसभा का टिकट मिल जाएगा।
सिन्हा ने कहा, "मैं किसी भी पार्टी को अछूत नहीं समझता। हर राजनीतिक पार्टी में मेरे मित्र हैं। अमर सिंह मेरे अच्छे मित्र हैं। लेकिन फिलहाल मैं भाजपा में हूं और किसी अन्य पार्टी के साथ जुड़ने का सवाल नहीं पैदा होता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।