•  

मुझे बनाओ पीएम उम्‍मीदवार: माया

शुक्रवार, मार्च 13, 2009,13:57 [IST]
Mayawati
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमा व उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती ने तीसरे मोर्चे से साफ कह दिया है कि वो उसी शर्त पर अपना समर्थन देंगी, कि उन्‍हें तीसरे मोर्चे का प्रधानमंत्री उम्‍मीदवार बनाया जाए।
  Read:  In English 
गुरुवार को नौ दलों द्वारा गठित तीसरे मोर्चे में पहल ही दिन से विवाद शुरू हो गया है। पहला विवाद बसपा की मायावती ने खड़ा किया है। मायावती ने कहा है कि वह मोर्चे में तभी शामिल होंगी, जब उन्‍हें पीएम कैंडिडेट बनाया जाए।

इसके लिए मायावती ने तीसरे मोर्चे के वरिष्‍ठ नेताओं को तीन दिन की मोहलत भी दी है। मायावती ने सतीश चंद्र मिश्रा के माध्‍यम से यह संदेश तीसरे मोर्चे तक पहुंचा भी दिया है।

मायावती 15 मार्च को कांशीराम के जन्मदिन पर एक भोज रख रही हैं। इसमें तीसरे मोर्चे के नेताओं को न्योता दिया गया है। मायावती चाहती हैं कि इस मौके पर पीएम पद का मामला सुलझा लिया जाए।
User Comments
sanjiv कुमार 13 Mar 2009 09:47 pm
it will be very pity for india and its people if people like MAYAVATI consider herself as the PRIME MINISTER OF INDIA . THE CONGRESS PARTY lead by manmohan singh i think far better than the other. there are also so many black sheeps in congress party but it is far better than the others.We have to vote and support the party who can lead the country on the right way . MANMOHAN SINGH congress pm in waiting and also acting pm THE RIGHT PERSON to whome you can vote and support.
[ कमेंट लिखें ]
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST