•  

मुद्रास्फीति की दर में रिकॉर्ड गिरावट

गुरूवार, मार्च 12, 2009,17:21 [IST]
Indian Currency
नई दिल्ली। देश में मुद्रास्फीति की दर 28 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान गिरकर 2.43 फीसदी हो गई, जो इससे पिछले के सप्ताह में 3.03 फीसदी थी।

उद्योग मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक जून 2002 के बाद से यह आंकड़ा सबसे कम है। हालांकि, सप्ताह के दौरान आधिकारिक थोक मूल्य सूचकांक में 0.04 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जबकि विनिर्मित वस्तुओं के सूचकांक में मामूली 0.1 फीसदी की कमी आई। ईंधन सूचकांक में लगातार दूसरे सप्ताह कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
  Read:  In English 
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल लिमिटेड के मुख्य अर्थशास्त्री डी. के. जोशी ने कहा कि मुद्रास्फीति की दर में आगे भी ऐसा रुख जारी रहने की संभावना है और यह संभवत: शून्य के स्तर पर भी आ सकती है।

उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में इस साल तीन जनवरी को समाप्त हुए सप्हात के दौरान संशोधित अनुमानों पर आधारित मुद्रास्फीति की दर 5.33 फीसदी रही, जबकि अस्थाई अनुमान में यह 5.24 फीसदी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST