{image-03 hindi.oneindia.in} हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित एक मेडिकल कॉलेज में कथित रैगिंग की वजह से हुई एक छात्र की मौत के मामले में जाँच के आदेश दे दिए गए हैं.चार सीनियर छात्रों ने कथित तौर पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज के 19 वर्षीय छात्र अमन सत्य काचरू की रैगिंग ली, जिसके बाद रविवार को उनकी मौत हो गई थी.
&13;इस मामले में चार सीनियर छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है. मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल ने इस्तीफ़ा देने की पेशकश की है. ख़बरों के मुताबिक शनिवार को प्रथम वर्ष के छात्र काचरू ने कॉलेज प्रशासन से लिखित तौर पर शिकायत की थी कि उनके साथ उनके सीनियर छात्रों ने बार-बार मारपीट की है. उन्होंने इस मामले में शामिल क़रीब छह छात्रों के नाम भी लिए थे.
&13;कांगड़ा ज़िला के पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार फुलज़ेले ने बताया कि शव परीक्षा में सिर में चोट लगने की वजह से मौत की पुष्टि हुई है. मैंने ज़िला पुलिस को इस मामले में शामिल सभी लोगों की गिरफ़्तारी के निर्देश दे दिए हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को प्रिंसिपल के इस्तीफ़े को स्वीकार करने और उचित प्रशासनिक कार्रवाई करने को कह दिया गया है हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रेम कुमार धूमल
&13;
| &13; | &13;
