•  

रैगिंग के दौरान मेडिकल छात्र की मौत

मंगलवार, मार्च 10, 2009,12:07 [IST]
Aman Kachroo
धर्मशाला। सुप्रीम कोर्ट द्वारा रैगिंग के विरुद्ध तमाम दिशा-निर्देश जारी करने के बावजूद कॉलेजों में रैगिंग की वारदातें थम नहीं रही हैं। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को रैगिंग का एक मामला सामने आया, जिसमें एक मेडिकल छात्र की
मौत हो गई।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में सोमवार को यह मामला प्रकाश में आया। यहां पर सीनियर छात्रों ने रैगिंग के बहाने प्रथम वर्ष के छात्र अमन कचरू को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई।

अमन के परिजनों के मुताबिक शनिवार देर रात तृतीय वर्ष के कुछ छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों को रैगिंग के लिए बुलाया। शराब के नशे में चूर सीनियर छात्रों ने इस दौरान अमन पर लात घुस्सों की बरसात कर दी। इस पिटाई से अमन को काफी चोटें आईं।

गंभीर रूप से घायल अमन हिम्‍मत करके पुलिस थाने पहुंचा। वहां उसने सीनियर छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बाद में अमन को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
  Read:  In English 
परिजनों के मुताबिक अमन अक्सर कॉलेज में होने वाली रैगिंग के बारे में घर पर शिकायत करता था। लेकिन स्थिति इतनी भयावह जो जाएगी इस बात का उन्‍हें अंदाजा नहीं था। कुछ दिन पहले कॉलेज प्रशासन से भी अमन ने इस बात की शिकायत की थी। लेकिन प्रशासन ने तनिक भी ध्‍यान नहीं दिया।

दिल्ली पब्लिक स्कूल, साकेत के छात्र रह चुके 19 वर्षीय अमन का परिवार गुड़गांव में ही रहता है। अमन के पिता तंजानिया में विजिटिंग प्रफेसर हैं।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जबकि कॉलेज के प्राचार्य ने इस्तीफा दे दिया है। साथ ही हॉस्टल के वार्डन और मैनेजर को निलंबित भी किया जा चुका है।

&13;
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST