•  

इन्फोसिस देगा 20 हजा़र छात्रों को नौकरी

सोमवार, मार्च 9, 2009,11:53 [IST]
infosys
बंगलूरु। भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता, इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, ने कहा है कि पिछले साल स्नातक की डिग्री पाने वाले जिन बीस हजार इंजीनियरिंग के छात्रों का कैंपस सेलेक्शन कंपनी ने किया था उन सभी को हायर किया जाएगा।

कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल आई वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण विदेशी ग्राहकों से मिलने वाले प्रोजेक्ट्स में आई कमी और कंपनी के खर्च में कटौती के प्रयास के कारण छात्रों को हायर करने में देरी हुई। इन्फोसिस ने इन छात्रों को जून 2008 में ही अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल कर लिया था जो फरवरी के अंत तक पूरी हो गई।
  Read:  In English 
अधिकारियों ने कहा "आमतौर पर कंपनियां इंजीनियरिंग के छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट नवंबर से जनवरी के बीच करती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया"। प्रोजेक्टस कम होने के कारण लगभग सभी कंपनियों ने नई भर्तियां या तो बंद कर दी थीं या फिर उनपर रोक लगा दी थी।

बंगलूर में इन्फोसिस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वैश्विक मानव संसाधन प्रमुख नंदिता गुर्जर ने कहा कि कंपनी ऐसा कर पा रही है क्योंकि उसके पास मैसूर में एक बड़ी केंद्रीकृत प्रशिक्षण केन्द्र है जहां एक दिन में 10000 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा सकता है।

गुर्जर ने कहा कि ऐसे समय में जब इंजीनियरिंग छात्रों के लिए नौकरी पाना काफी मुश्किल हो गया है इन्फोसिस ने उन्हें नौकरी देकर अन्य संगठनों के लिए सही उदाहरण पेश किया है।

&13;
User Comments
Rajbir Jat 25 Mar 2009 06:39 pm
ये टेक्नोलॉजी वाली कंपनियां येही तो करती हैं. कैम्पस से नए नए बालकों को उठा कर काम देती हैं और फिर कुछ साल बाद किसी भी बहाने से (मंदी, नॉन परफॉर्मेंस इत्यादि इत्यादि..) उनको निकाल बहार करती हैं. नए नए बालकों को नौकरी में फसाने से ज्यादा अच्छा होता की उन लोगों को नौकरी से न निकालते. These companies have developed a taste for new blood, after some time they think blood is not new hence needs to be changed.
[ कमेंट लिखें ]
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST