•  

कार दुर्घटना में चांगिरई की पत्नी की मौत

शनिवार, मार्च 7, 2009,1:45 [IST]
Courtesy: BBCHindi.com

कार दुर्घटना में चांगिरई की पत्नी की मौत


&13;ज़िम्बाब्वे के प्रधानमंत्री मॉर्गन चांगिरई की पत्नी की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई है. इसमें ख़ुद प्रधानमंत्री भी मामूली रुप से घायल हुए हैं.

&13;प्रधानमंत्री चांगिरई अपनी पत्नी सुसान के साथ राजधानी हरारे से अपने गृह नगर को जा रहे थे और रास्ते में उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई. राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे अपनी पत्नी ग्रेस के साथ मॉर्गन चांगिरई को देखने अस्पताल गए.

&13;प्रधानमंत्री चांगिरई मूवमेंट फॉर डेमोक्रेटिक चेंज (एमडीसी) के नेता हैं और पिछले ही महीने उन्होंने रॉबर्ट मुगाबे की पार्टी के साथ मिलकर एक साझा सरकार बनाई है. रॉबर्ट मुगाबे और मॉर्गन चांगिरई कट्टर राजनीतिक दुश्मन माने जाते रहे हैं.

&13;दुर्घटना

&13;कार दुर्घटना स्थानीय समय के अनुसार शाम कोई चार बजे हुई. कार में प्रधानमंत्री चांगिरई के साथ उनकी पत्नी और दो और व्यक्ति थे. वे अपने गृह नगर बुहेरा में सप्ताहांत में एक रैली के लिए जा रहे थे.

&13;एमडीसी के एक मंत्री के अनुसार ट्रक का ड्राइवर सो गया था जिसकी वजह से यह टक्कर हुई. ज़िम्बाब्वे के एक पत्रकार ब्रायन हंगवे ने बीबीसी को बताया कि प्रधानमंत्री चांगिरई की हालत स्थिर है लेकिन वे सदमे की स्थिति में हैं.

&13;अगले हफ़्ते 57 वर्ष के होने जा रहे प्रधानमंत्री चांगिरई ने अभी दो दिन पहले ही संसद में अपना पहला भाषण दिया था. सुसान से उनका विवाह 1978 में हुआ था और उनके छह बच्चे हैं.

&13;बीबीसी संवाददाता एंड्र्यू हार्डिंग का कहना है कि हालांकि सुसान चर्चा में आने से बचती रही हैं लेकिन वे मॉर्गन चांगिरई के जीवन का अहम हिस्सा रही हैं. उनका कहना है कि मॉर्गन चांगिरई के कठिन समय में सुसान उनके साथ खड़ी रही हैं.
  Read:  In English 




BBC
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST