•  

सत्यम के 51 फीसदी शेयर नीलाम होंगे

शुक्रवार, मार्च 6, 2009,14:15 [IST]
satyam computers
मुंबई। बाजार नियामक संस्था 'भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड' (सेबी) ने वित्तीय घोटाले की शिकार कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसिज को 51 फीसदी शेयरों की नीलामी की अनुमति दे दी है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक वक्तव्य में कहा कि सेबी ने सत्यम को इस बात की अनुमति दे दी है कि वह वैश्विक नीलामी की प्रक्रिया के तहत अपने अधिसंख्य शेयरों को किसी एक निवेशक को बेच सकती है।

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की यह कंपनी 1.43 अरब डॉलर के वित्तीय घोटाले की शिकार हुई थी और अपने अधिसंख्य शेयरों की बिक्री के सहारे वह अपनी आर्थिक हालत दुरुस्त करने के प्रयास करेगी।
  Read:  In English 
उल्लेखनीय है कि सत्यम में शेयर खरीदने की इच्छुक कंपनी के पास कम से कम 15 करोड़ डॉलर की परिसंपत्ति होनी चाहिए। यह नीलामी तीन चरणों में की जाएगी। सबसे पहले नए निवेशक को कंपनी के कुल शेयरों के 31 फीसदी के बराबर नए जारी इक्वि टी शेयर खरीदने होंगे।

इसके पश्चात उसे 20 फीसदी और शेयर खरीदने के लिए सार्वजनिक पेशकश लानी होगी। अगर इन दोनो प्रक्रियाओं में निवेशक 51 फीसदी शेयर हासिल करने में नाकाम रहता है तो उसे अतिरिक्त नए जारी इक्वि टी शेयर खरीदने का अधिकार होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

&13;
User Comments
आशीष sharma 06 Mar 2009 03:10 pm
अच्छा hai
[ कमेंट लिखें ]
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST