टोरंटो, 5 मार्च: यदि आप ईश्वर के प्रति आस्था रखते हैं तो इससे आपकी चिंता और तनाव दोनों ही कम होंगे। यह कहना है कनाडा स्थित एक विश्वविद्यालय का। टोरंटो स्थित शोध विश्वविद्यालय में कराए एक अध्ययन से पता चला कि तनाव के समय में ईश्वर को मानने वाले और उसे नहीं मानने वालों का दिमाग अलग-अलग तरीके से काम करता है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि ईश्वर के प्रति आस्था रखने वालों का दिमाग तनाव के क्षणों में शांत रहता है और इससे तनाव कम होने में सहायता मिलती है। शोधकार्य का नेतृत्व करने वाले मनोविज्ञान के प्रोफेसर माइकल इंजलिक्ट ने इस संबंध में जानकारी दी।
माइकल ने कहा कि जो ईश्वर के प्रति आस्था रखते हैं, उनके मस्तिष्क का एसीसी तनाव के क्षणों में अधिक उग्र नहीं होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक व्यक्ति तनाव के क्षणों के अलावा गलती करने पर भी कम घबराते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
शोधकर्ताओं का कहना है कि ईश्वर के प्रति आस्था रखने वालों का दिमाग तनाव के क्षणों में शांत रहता है और इससे तनाव कम होने में सहायता मिलती है। शोधकार्य का नेतृत्व करने वाले मनोविज्ञान के प्रोफेसर माइकल इंजलिक्ट ने इस संबंध में जानकारी दी।
Read: In English
माइकल का कहना है कि अध्ययन के दौरान पता चला कि विभिन्न लोगों में मस्तिष्क के दाएं और बाएं हिस्से जिसे एंटिरियर सिंगुलेट कोरटेक्स (एसीसी) कहा जाता है, तनाव के क्षणों में अलग-अलग ढंग से काम करते हैं।माइकल ने कहा कि जो ईश्वर के प्रति आस्था रखते हैं, उनके मस्तिष्क का एसीसी तनाव के क्षणों में अधिक उग्र नहीं होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक व्यक्ति तनाव के क्षणों के अलावा गलती करने पर भी कम घबराते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।