•  

महंगाई दर घटकर 3.36 प्रतिशत हुई

गुरूवार, फरवरी 26, 2009,13:59 [IST]
Inflation
नई दिल्ली, 26 फरवरी: इस महीने के दूसरे सप्‍ताह के अंत 14 फरवरी को देश की मुद्रास्फीति की वार्षिक दर में गिरावट दर्ज हुई है। मुद्रास्‍फीति की दर घटकर 3.36 फीसदी पर रिकॉर्ड हुई है। जबकि इससे पहले के सप्ताह में यह दर 3.92 फीसदी थी।
  Read:  In English 
उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर पिछले वर्ष की समान अवधि में 5.66 फीसदी थी।

इस दौरान सभी कमोडिटी के अस्थाई थोक मूल्य सूचकांक में 0.1 फीसदी की कमी आई और यह 228 से घटकर 227.8 हो गया।

ईंधन, उर्जा, स्नेहक, बिजली के सूचकांक में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 323.5 पर बना रहा। वहीं प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में 0.1 फीसदी की तेजी आई और यह 248 से बढ़कर 248.1 हो गई, जबकि विनिर्मित वस्तुओं के सूचकांक में 0.1 फीसदी की कमी आई और यह 199.7 से घटकर 199.5 हो गया गया।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST