•  

मुद्रास्फीति दर घटकर 3.92 पर पहुंची

गुरूवार, फरवरी 19, 2009,14:12 [IST]
Inflation slips below 4 per cent
नई दिल्ली, 19 फरवरीः देश में मुद्रास्फीति की दर में गिरावट देखी गई है। इस महीने की सात तारीख को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश की मुद्रास्फीति की दर घटकर 3.92 फीसदी हो गई जो इससे पूर्व के सप्ताह के दौरान 4.39 फीसदी थी।

उद्योग मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर पिछले साल की समान अवधि में 4.98 फीसदी थी।

सभी कमोडिटी के अस्थाई थोक मूल्य सूचकांक में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई और यह पिछले सप्ताह के 228.4 से घटकर 228 हो गया।
  Read:  In English 
प्राथमिक वस्तुओं के अस्थाई सूचकांक भी 0.2 फीसदी गिरकर 248.5 से 248.0 हो गया, जबकि विनिर्मित वस्तुओं के सूचकांक में 0.4 फीसदी की गिरावट आई और यह 200.6 से 199.7 हो गया।

यद्यपि, ईंधन, बिजली, स्नेहक के सूचकांक 0.5 फीसदी बढ़कर 321.8 से 323.5 हो गया। इसका कारण नाफ्था और फर्नैस ऑयल की कीमतों हुई बढ़ोतरी है।

इसी दौरान विमान ईंधन की कीमतों में पांच फीसदी और हल्के डीजल की कीमतों में एक फीसदी की गिरावट आई।

&13;
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST