•  

हिमाचल प्रदेश में चार मजदूर जिंदा दफन

रविवार, फरवरी 15, 2009,9:46 [IST]
कुल्लू के पुलिस अधीक्षक जगत राम ने आईएएनएस को बताया, "चार मजदूर एक सुरंग में काम कर रहे थे। रविवार की शाम अचानक उन पर मलबा आ गिरा और वे सभी मारे गए।"

जगत राम ने कहा कि इन मजदूरों को केरल के ठेकेदार हरि पिल्लई द्वारा नियुक्त किया गया था। ये मजदूर कुल्लू से 55 किलोमीटर दूर मालाना गांव के पास 100 मेगावाट क्षमता वाली मालाना-2 जल विद्युत परियोजना के लिए काम कर रहे थे।

जगत राम के अनुसार सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार मारे गए मजदूरों में से दो असम और एक झारखंड व एक सिक्किम के रहने वाले थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST