मुंबई, 13 जनवरी: मुंबई के होटल ताज, होटल ओबरॉय, सीएसटी और नरीमन हाउस में हुए आतंकवादी हमलों की प्रमुख गवाह लापता हो गई है।
पुलिस ने के मुताबिक मुंबई हमलों की प्रमुख चश्मदीद अनिता उद्दैया का 11 जनवरी से कोई पता नहीं है। अनिता ने 26 नवंबर को दस आतंकवादियों को फिशरमैन कॉलोनी में आते देखा था। हमलों के बाद अनिता ने जेजे हॉस्पिटल में आतंकियों के शवों को देखकर उनकी शिनाख्त भी की थी।
पुलिस ने अनिता की तलाश शुरू कर दी है साथ ही अनिता की बेटी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करायी है।
क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त राकेश मारिया का कहना है कि अनिता एक अहम गवाह है इसलिए पुलिस उसकी तलाश तेजी से कर रही है।