Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

'भारत-पाकिस्तान मिलकर काम करें'

Published: Wednesday, January 7, 2009, 7:20 [IST]
Courtesy: BBCHindi.com

manmohan singh
&13;

अमरीका ने कहा है कि मुंबई हमलों के ज़िम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए भारत और पाकिस्तान को मिलकर काम करना होगा क्योंकि ये उनके हित में है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सॉन मैककॉरमक ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, '' भारत और पाकिस्तान के बीच सूचनाओं का जो आदान प्रदान हुआ है वो उत्साहवर्धक है. ''

&13;

मैककॉरमक का कहना था कि मुंबई हमलों के सूत्रधार पाकिस्तान से ही थे. उनका कहना था, '' हमने बात की है इस बारे में, हमने यह भी कहा है कि ये हमला पाकिस्तानी ज़मीन से हुआ है. विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस ने दक्षिण एशिया की यात्रा के दौरान ये बात कही है.''

&13;

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बारे में पूछे जाने पर उनका कहना था, '' बिल्कुल तनाव को कम करने की ज़रुरत है और अभी तक तो लगता है कि दोनों पक्ष तनाव कम करना चाहते हैं.''

&13;

व्हाइट हाउस प्रवक्ता  हमने बात की है इस बारे में, हमने यह भी कहा है कि ये हमला पाकिस्तानी ज़मीन से हुआ है. विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस ने दक्षिण एशिया की यात्रा के दौरान ये बात कही है   मैककॉरमक

&13;
&13;&13;&13;&13;&13;&13;&13;&13;
&13;
 हमने बात की है इस बारे में, हमने यह भी कहा है कि ये हमला पाकिस्तानी ज़मीन से हुआ है. विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस ने दक्षिण एशिया की यात्रा के दौरान ये बात कही है
&13;
&13;
&13;

मैककॉरमक ने उप विदेश मंत्री रिचर्ड बाउचर की दक्षिण एशिया यात्रा का हवाला देते हुए कहा कि वो बार बार कहते रहे हैं कि पूरी तस्वीर के लिए दोनों ही पक्षों को मिलकर काम करना होगा.

&13;

उनका कहना था, '' दोनों देशों का मिलकर काम करना होगा उनके हित में है, सूचनाओं का आदान प्रदान करना होगा, ऐसा करने पर ही हमले रुकेंगे और मुंबई हमलों के लिए ज़िम्मेदार लोगों के साथ न्याय हो सकेगा.''

&13;

भारत ने पाकिस्तान को कुछ ही दिन पहले मुंबई हमलों से जुड़े सबूत भेजे हैं लेकिन पाकिस्तान ने इसे ख़ारिज कर दिया है.अमरीका का कहना है कि दोनों देशों का एकमात्र दुश्मन हिंसक चरमपंथी हैं न कि दोनों देश एक दूसरे के दुश्मन हैं.

&13;

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on