Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

एशियाई बाजारों में दिखी बढ़त

Published: Tuesday, January 6, 2009, 12:37 [IST]

 Asian Stock Markets Track

मुंबई, 6 जनवरी: एशिया के लगभग सभी प्रमुख बाजारों में मंगलवार को कारोबार में बढ़त देखने को मिली। भारतीय बाजारों में जहां मिली-जुली शुरुआत हुई वहीं अन्‍य देशों के कारोबार में बढ़त दिखी।

मंगलवार की सुबह के करोबार पर नजर डालें तो चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.33 फीसदी उछला है। हांगकांग के हैंगसेंग सूचकांक पर खास फर्क नहीं दिखा। जापान का निक्केई 1.12 फीसदी बढ़ा है।

सिंगापूर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.28 फीसदी आगे दिखा। दक्षिण कोरिया का सियोल कम्पोजिट 2.23 फीसदी मजबूत है। ताइवान का ताइवान व्हेटेड 0.42 फीसदी बढ़त पर है।

वहीं भारतीय बाजारों में सोमवार को भारी बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स मंगलवार को 17 अंकों की गिरावट साथ जबकि निफ्टी 0.05 अंक की हल्की बढ़त के साथ खुला।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सोमवार के मुकाबले 17.22 अंक गिरकर 10,258.38 नीचे खुला। सुबह करीब 10 बजे सूचकांक 15.14 अंक गिरकर 10,260.46 पर कारोबार कर रहा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' सोमवार के मुकाबले 0.05 अंक की तेजी के साथ 3,121.50 पर खुला। । सुबह करीब 10 बजे निफ्टी 0.05 अंक की हल्की गिरावट पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई में शुरुआती कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और पहले 10 मिनट के कारोबार में यहां 560 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी जबकि 330 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings won by 48 runs
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two