
मुंबई, 31 दिसंबर: विवाद सुलझने पर अध्यक्ष राहुल बजाज ने चीनी कंपनी हिंदुस्तान बजाज के 29 प्रतिशत शेयर खरीद लिये हैं। उन्होंने इसके लिए कुल 265.67 करोड़ रुपये की कीमत चुकाई।
इस डील के बाद बजाज औद्योगिक घराने में छह साल से चल रहा घरेलू विवाद भी सुलझ गया। बीएसई के आंकडों के मुताबिक राहुल बजाज ने दो ब्लॉक डीलों के तहत बच्छराज ऐंड कं से 3.46 करोड़ शेयर खरीदे और जमनालाल एंड संस से 51.93 लाख रुपए के शेयर खरीदे।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक राहुल बजाज ने ब्लॉक डील के तहत बजाज हिन्दुस्तान के 3,98,89,840 शेयर 64.34 रुपये प्रतिशेयर की दर से खरीदे।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज में एक बड़े सौदे के अंतर्गत राहुल बजाज ने बजाज हिंदुस्तान के 14,00,540 शेयरों का अधिग्रहण 64.34 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदे और जिसके लिए कुल 9.01 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई।


















