Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

तिरुपति दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी

Published: Friday, December 26, 2008, 15:10 [IST]

Mukesh Ambani At Balaji Temple

तिरुपति, 26 दिसंबर: जामनगर में विश्‍व की सबसे बड़े रिफाइनरी संयत्र की स्‍थापना करने के बाद रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी तुरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्‍वरा के मंदिर प्रार्थना करने पहुंचे।

मुकेश अंबानी गुरुवार देर शाम विशेष विमान से अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी के मंदिर पहुंचे और मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के सूत्रों के मुताबिक मुकेश अपने परिवार के साथ तिरुमाला की पहाडि़यों पर स्थित एक होटल में रुके और शुक्रवार को यहां से रवाना हुए।

कई बार तिरुपति के दर्शन को आ चुके मुकेश अंबानी ने इस साल यहां एक गेस्‍ट हाउस बनाने के लिए दस करोड़ रुपए दान के रूप में दिये थे।

गौरतलब है कि गुरुवार को रिलायंस पेट्रोलियम ने इतिहास रचते हुए विश्‍व का सबसे बड़ा रिफाइनरी संयत्र स्‍थापित किया। जामनगर में स्थित इस संयत्र में 580,000 बैरल तेल प्रतिदिन रिफाइन किया जाएगा।

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two
CA Satish Shetty onJD