•  

पाक पर दबाव बनाये चीन: भारत

शुक्रवार, दिसंबर 26, 2008,17:43 [IST]
Pranab Mukherjee
नई दिल्ली, 26 दिसंबर: भारत और पाकिस्‍तान की सीमा पर मंडरा रहे युद्ध के काले बादलों को देखते हुए भारत ने कूटनीतिक कदम उठाते हुए चीन से कहा है कि आतंकवाद को खत्‍म करने के लिए वो पाकिस्‍तान पर दबाव बनाये।

विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने चीन से पाकिस्तान पर दबाव बनाने की अपील की है। मुखर्जी ने चीन से कहा है कि इस्लामाबाद पर विश्व का ध्यान केंद्रित नहीं होना चाहिए।

इसी मुद्दे पर भारत पाकिस्तान के मित्र खाड़ी देशों से भी बातचीत कर रहा है। सऊदी अरब के विदेश मंत्री इन दिनों प्रणब मुखर्जी से बात करने के लिए दिल्ली आए हुए हैं। साउदी अरब के विदेश मंत्री से भी प्रणव मुखर्जी ने यही बात दोहरायी। उन्‍होंने कहा कि भारत युद्ध नहीं चाहता है। पाकिस्‍तान सिर्फ अपने देश में पनप रहे आतंकवादी ठिकानों खत्‍म करे।

राइस और जिएची ने प्रणव को किया फोन

अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलिज़ा राइस और चीन के विदेश मंत्री यैंग जिएची ने प्रणब मुखर्जी से फ़ोन पर मुंबई हमलों के बाद की स्थिति पर बातचीत की। विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने अमेरिका और चीन को बताया है कि पाकिस्तान मुंबई हमलों में ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ ज़रूरी कार्रवाई नहीं की है।

इससे पहले भारत ने पाकिस्तान से दोनों नेताओं में फ़ोन पर बातचीत कर आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी, लेकिन पाकिस्तान ने कहा है कि भारत ने अभी पर्याप्त सबूत नहीं दिए है कि इन हमलों में पाकिस्तानी तत्व शामिल हैं।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST