Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

माओवादी हमले में पाँच पुलिस जवान मरे

Published: Friday, December 5, 2008, 17:51 [IST]
Courtesy: BBCHindi.com
माओवादी हमले में पाँच पुलिस जवान मरे

माओवादी अपने साथ हथियार लूट ले गए.

ये सभी पुलिसकर्मी एक बैंक की सुरक्षा में तैनात थे और शुक्रवार को दोपहर जब हमला हुआ तो वे अपनी ड्यूटी ख़त्म करके लौट रहे थे.

घटना राँची से 45 किलोमीटर दूर तमाड़ में राहे गाँव में हुई है.

राँची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मानवेंदर सिंह भाठिया ने बीबीसी को बताया कि राँची-जमशेदपुर रोड पर राहे गाँव में स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के पास यह घटना कोई दो बजे हुई है.

 कोई साठ से सत्तर माओवादी कार्यकर्ताओं ने इन पुलिस जवानों पर घात लगाकर हमला किया है एके 47 जैसे अत्याधुनिक हथियारों से गोलियाँ चलाईं   मानवेंद्र सिंह भाठिया, एसएसपी

&13; &13;
&13;  कोई साठ से सत्तर माओवादी कार्यकर्ताओं ने इन पुलिस जवानों पर घात लगाकर हमला किया है एके 47 जैसे अत्याधुनिक हथियारों से गोलियाँ चलाईं&13; &13;
&13; &13;

उन्होंने बताया, "कोई साठ से सत्तर माओवादी कार्यकर्ताओं ने इन पुलिस जवानों पर घात लगाकर हमला किया है एके 47 जैसे अत्याधुनिक हथियारों से गोलियाँ चलाईं."

उनका कहना है कि पाँचों पुलिस जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

माओवादी पुलिस जवानों के हथियार अपने साथ लूट ले गए हैं लेकिन उन्होंने बैंक पर हमला नहीं किया है.

छह महीने पहले इसी स्थान पर आईसीआईसीआई बैंक में माओवादियों ने हमला किया था और तीन करोड़ रुपए और एक किलो सोना अपने साथ लूटकर ले गए थे.

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs