Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

समुद्री लुटेरों से लड़ेंगे इस्लामी विद्रोही

Published: Saturday, November 22, 2008, 18:06 [IST]
Courtesy: BBCHindi.com
जहाज़ पर दस करोड़ डॉलर कीमत का तेल लदा है
समुद्री लुटेरों से लड़ने के लिए अब सोमालिया के इस्लामी विद्रोही आगे आए हैं, उन्होंने इस्लामी देशों के जहाज़ के अपहरण को 'अपराध' बताया है.

शनिवार को तेल से लदे जिस सऊदी जहाज़ का लुटेरों ने अपहरण कर लिया था उसे मुक्त कराने के लिए इस्लामी विद्रोही सक्रिय हो गए हैं.

विद्रोही गुट अल शहाब के प्रवक्ता अब्दुल गफ़्फ़ार मूसा ने कहा है कि "एक इस्लामी देश के जहाज़ का अपहरण करना एक बड़ा अपराध है और उसके दोषियों को नहीं बख़्शा जाएगा".

अपहृत सऊदी जहाज़ सिरियस स्टार पर दस करोड़ डॉलर मूल्य का तेल लदा है और इसे बंधक बनाने वाले करोड़ों डॉलर की फिरौती माँग रहे हैं.

सोमालिया के हाराधीरे तट पर खड़े 'सिरियस स्टार' के चालक दल में कई देशों के 25 लोग हैं.

मूसा ने कहा, "हमारे लिए यह बहुत दुख की बात है कि सऊदी अरब का जहाज़ सोमालिया में बंधक बना लिया गया है."

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक़, हथियारबंद इस्लामी विद्रोही हाराधीरे पहुँच गए हैं और समुद्री लुटेरों की तलाश कर रहे हैं.

एक इस्लामी देश के जहाज़ का अपहरण करना एक बड़ा अपराध है और उसके दोषियों को नहीं बख़्शा जाएगा
रॉयटर्स समाचार एजेंसी के मुताबिक़ हाराधीरे में एक बुज़ुर्ग व्यक्ति ने बताया कि इस्लामी विद्रोही वहाँ पहुँचकर सऊदी जहाज़ और समुद्री लुटेरों का पता लगाने में जुट गए हैं.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने रॉयटर्स को बताया, "चार गाड़ियों में भरकर विद्रोही आए थे और पूरे शहर में घूम-घूमकर उन्हें ढूँढ रहे थे. वे कह रहे थे कि इस्लामी देश के जहाज़ का अपहरण करने वालों को सबक़ सिखाएँगे."

कुछ लोगों का कहना है कि विद्रोही वहाँ समुद्री लुटेरों से लड़ने के लिए नहीं बल्कि उनसे वसूली करने पहुँचे हैं.

एक स्थानीय नेता अहमद अब्दुलहाली ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से बातचीत में कहा, "बहुत सारे हथियारबंद विद्रोही यहाँ आ गए हैं और मेरे ख़्याल से उनका मक़सद फिरौती की रक़म में से हिस्सा लेना है."

पिछले एक वर्ष में सोमालियाई समुद्री लुटेरों फिरौती की रकम से सैकड़ों करोड़ डॉलर की कमाई कर चुके हैं.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Preliminary Final , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST