Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

असम में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published: Saturday, November 22, 2008, 17:46 [IST]

गुवाहाटी, 22 नवंबर (आईएएनएस)। असम के कोकराझार शहर में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने शनिवार को एक पत्रकार को गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे जिन्होंने 30 वर्षीय जगजीत सैकिया की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि सैकिया दोपहर में अपने कार्यालय के बाहर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे तभी बंदूकधारियों ने उन पर ताबड़तोड़ छह गोली मार दी। उन्हें कोकराझार अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सैकिया गुवाहाटी से प्रकाशित होने वाले दैनिक समाचार पत्र 'अमर असोम' के कोकराझार संवाददाता थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और ढाई बर्षीय बेटी है।

सैकिया के भाई ने कहा कि हम नहीं समझ पा रहे कि आखिर उसे गोली किसने मारी। उसकी किसी से भी दुश्मनी नहीं थी।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सोमवार को प्रशिक्षु पत्रकार कोनसम रिषिकांत (22) की हत्या कर दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on