Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

बेंगलुरू के एकदिवसीय मैच पर बारिश का साया

Published: Saturday, November 22, 2008, 20:21 [IST]

बेंगलुरू, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को खेले जाने वाले एकदिवसीय मुकाबले पर बारिश की मार पड़ सकती है।

शनिवार को पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही और इसी कारण दोनों टीमें अभ्यास नहीं कर सकीं। इसे लेकर इंग्लैंड की टीम में खासतौर पर निराशा का माहौल दिखा क्योंकि यह मैच उसके लिए काफी अहम है।

मौसम विभाग की माने तो बारिश के कारण रविवार को एक भी ओवर फेंका जाना मुश्किल हो सकता है। यहां गरज के साथ जोरदार बारिश की आशंका जताई गई है।

यह मान भी लिया जाए कि मौसम मेहरबान रहा और खेल संभव हो पाता है तो यह कितने ओवर का होगा, यह कहना संभव नहीं क्योंकि अभी तक मौसम का जो हाल है, उसे देखकर तो इतना जरूर कहा जा सकता है कि पूरे 100 ओवर का खेल किसी भी हाल में संभव नहीं।

अगर यह मैच रद्द होता है तो सबसे बड़ा नुकसान इंग्लैंड को होगा क्योंकि इसी मैच के सहारे वह भारत को श्रंखला हराने का ख्वाब पाले हुए है। दूसरी ओर, मैच रद्द होने से भारतीय टीम अजेय स्थिति में पहुंच जाएगी। बाकी बचे तीन मैचों में उसे एक जीत चाहिए होगी और श्रंखला उसके नाम हो जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings decided to bat
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two