लखनऊ, 9 नवंबर: बोरवेल में एक और मासूम समा गया। उत्तरप्रदेश में एक बार फिर सरकारी बोरवेल ने किसी मासूम की जिंदगी छीन ली। इस बार मामला कन्नौज जिले का है जहां 50 फुट गहरे एक बोरवेल में गिर जाने से नौ वर्षीय पुनीत की मौत हो गई।
उसे निकालने के लिए रात भर चले राहत कार्य के बावजूद रविवार सुबह पुनीत का शव बरामद किया गया। कन्नौज के प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक: पुनीत के आवाज न लागने की वजह से गांव वालों को भी इस घटना के बारे में देर से से जानकारी मिली। इसी वजह से राहत कार्य भी विलंब से शुरू हुआ।
बताते हैं कि जिले के बनवर गारा गांव में शनिवार शाम पुनीत खेलते समय बोरवेल में गिर गया था। वह मदद के लिए किसी को आवाज भी नहीं लगा सका क्योंकि वह ठीक से बोल नहीं पाता था।
पुनीत के माता-पिता किसान हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि पुनीत के परिवार वालों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 100,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। यह बोरवेल स्थानीय किसान सत्यभान सिंह ने खुदवाया था। उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।