Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मुनाफा वसूली से गिरे शेयर बाजार (राउंडअप)

Published: Tuesday, September 9, 2008, 17:13 [IST]

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। सोमवार के उछाल के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूली की वजह से देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान दोनों प्रमुख सूचकांक 'सेंसेक्स' और 'निफ्टी' क्रमश: 44 और 14 अंक फिसल गए।

आज प्रमुख रूप से धातु, बैंकिंग, अचल संपत्ति, दैनिक उपभोक्ता वस्तु, फार्मा और पूंजीगत वस्तु खंड के शेयरों में बिकवाली का रुख रहा, जबकि दूरसंचार, तेल एवं ऑटो खंड के शेयरों की लिवाली हुई।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 44.21 अंक अर्थात 0.30 प्रतिशत गिरावट के साथ 14,900.76 पर बंद हुआ। यह 14,998.32 के उच्चतम स्तर और 14,714.92 के निम्नतम स्तर तक गया।

इस दौरान बीएसई का मिडकैप सूचकांक 41.69 अंक अर्थात 0.72 प्रतिशत गिरकर 5,778.20 पर और स्मालकैप सूचकांक 18.16 अंक अर्थात 0.26 प्रतिशत गिरकर 6,964.61 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी आज 13.60 अंक अर्थात 0.30 प्रतिशत गिरावट के साथ 4,468.70 के स्तर पर बंद हुआ। यह 4,497.50 के उच्चतम स्तर और 4,418.95 के निम्नतम स्तर तक गया।

आज बीएसई में 1,195 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 1,443 कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख रहा।

आज के कारोबार में बीएसई के सर्वाधिक गिरावट वाले स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर 7.50 प्रतिशत गिरावट के साथ 575.70 रुपये पर, भेल के शेयर 2.44 प्रतिशत गिरावट के साथ 1,746.95 रुपये पर, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयर 1.95 प्रतिशत गिरावट के साथ 1,560.55 रुपये पर, रैनबैक्सी लैब्स के शेयर 1.71 प्रतिशत गिरावट के साथ 456.45 रुपये पर और डीएलएफ के शेयर 1.60 प्रतिशत गिरावट के साथ 503.85 रुपये पर बंद हुए।

सर्वाधिक तेजी वाले टाटा मोटर्स के शेयर 3.05 प्रतिशत तेजी के साथ 420.40 रुपये पर, मारुति सुजूकी के शेयर 2.10 प्रतिशत तेजी के साथ 708.20 रुपये पर, भारती एयरटेल के शेयर 2.09 प्रतिशत तेजी के साथ 836.45 रुपये पर, रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर 1.68 प्रतिशत तेजी के साथ 405.25 रुपये पर और टीसीएस के शेयर 1.32 प्रतिशत तेजी के साथ 866.20 रुपये पर बंद हुए।

एनएसई में आज 10,382.81 करोड़ रुपये का नकद कारोबार हुआ, जबकि 43,958.71 करोड़ रुपये का 'फ्यूचर एंड ऑप्शंस' (एफएंडओ) कारोबार हुआ। इस दौरान बीसई में कुल 4,573.67 करोड़ रुपये का नकद कारोबार हुआ।

आज सुबह सेंसेक्स 92.77 अंकों की गिरावट के साथ 14,852.20 पर और निफ्टी 2.85 अंकों की बढ़त के साथ 4,385.15 पर खुला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets