कोलंबो, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका में सेना ने वायुसेना के एक अड्डे पर हमले की कोशिश करने वाले लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के दो हल्के लड़ाकू विमानों में से एक को मार गिराया है।
कोलंबो, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका में सेना ने वायुसेना के एक अड्डे पर हमले की कोशिश करने वाले लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के दो हल्के लड़ाकू विमानों में से एक को मार गिराया है।
कोलंबो से 254 किलोमीटर उत्तर में स्थित वावुनिया में मंगलवार को वायुसेना अड्डे पर लिट्टे ने लड़ाकू विमानों से बमबारी करने की कोशिश की लेकिन श्रीलंकाई सेना ने उसके मंसूबे नाकाम कर दिए।
वायुसेना के प्रवक्ता कैप्टन जनक्का नयनक्कारा ने आईएएनएस को बताया कि लिट्टे ने वावुनिया में हवाई हमला करने का प्रयास किया लेकिन सेना ने उसके हल्के लड़ाकू विमान को मार गिराया।
सेना ने उत्तरी मुल्लइतिवु जिले में लिट्टे के विमान पर हमला किया। यह इलाका लिट्टे के पूर्ण नियंत्रण में है।
सेना ने अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है कि हमले में वायुसेना को कोई नुकसान पहुंचा या नहीं। दूसरी ओर लिट्टे ने भी हमले के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*