डरबन, 30 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका की शादीशुदा हिंदू नर्सो ने एक प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्री के हस्तक्षेप के बाद माथे पर बिंदी सजाने का अधिकार प्राप्त कर लिया।
डरबन, 30 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका की शादीशुदा हिंदू नर्सो ने एक प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्री के हस्तक्षेप के बाद माथे पर बिंदी सजाने का अधिकार प्राप्त कर लिया।
इससे पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल एड्डिंगट्न ने नए ड्रेस कोड के तहत लाल बिंदी लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
क्वोजुलु-नटाल के स्वास्थ्य मंत्री पेग्गी नकोन्येनी नकोन्येनी ने वेबसाइट 'न्यूज24 डॉट को डॉट जेड ए' को बताया, "यह कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकार के रूप में हमें सभी धर्मो और उनके रिवाजों का सम्मान करना चाहिए।"
उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अस्पताल ने हिंदू नर्सो को बिंदी, नथ और मंगलसूत्र पहनने से रोकने संबंधी नियम बनाने के पहले प्रांतीय प्रशासन से सलाह मशविरा नहीं किया था।
नर्सो ने गोपनीयता की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि उन्होंने मानवाधिकार आयोग के समक्ष जाने से पहले मंत्री से मामले में दखलंदाजी करने की अपील की थी। एक वरिष्ठ नर्स ने कहा, "शादी के बाद 23 वर्षो के दौरान पहली बार मुझसे अपने सुहाग चिह्न् हटाने को कहा गया था। मैं इससे बहुत परेशान थी और इससे मेरा काम प्रभावित हो रहा था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।














