Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मुरुगप्पा कप हॉकी 4 सितंबर से

Published: Saturday, August 30, 2008, 18:25 [IST]

चेन्नई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। दो वर्षो के अंतराल के बाद प्रतिष्ठित अखिल भारतीय एमसीसी मुरुगप्पा कप हॉकी टूर्नामेंट एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। इस वर्ष इस टूर्नामेंट का आयोजन 4 से 14 सितंबर तक मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में होगा।

टूर्नामेंट के प्रमुख आयोजक अरुण मुरुगप्पन ने बताया, "भारतीय टीमों के व्यस्त कार्यक्रम तथा घरेलू हॉकी कार्यक्रम में समय की कमी के कारण यह टूर्नामेंट दो वर्षो तक आयोजित नहीं हो सका। इस वर्ष हम इसे दोबारा शुरू कर रहे हैं। हमने टूर्नामेंट की इनामी राशि बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये कर दी है। उपविजेता टीम को एक लाख रुपये मिलेंगे।"

टूर्नामेंट के लिए मौजूदा चैंपियन भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन (बीपीसीएल) सहित कुल दस टीमों को आमंत्रित किया गया है। मुरुगप्पन ने बताया कि इस टूर्नामेंट को 'ए' वर्ग में रखा जाता है।

टूर्नामेंट में शामिल दस टीमों को पांच-पांच के दो वर्गो में विभाजित किया गया है। ये टीमें आपस में लीग मैच खेलेंगी और हर वर्ग से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

वर्ग इस प्रकार हैं :

वर्ग 'ए' : इंडियन ऑयल कारपोरेशन, कर्नाटक एकादश, मुंबई एकादश, भारतीय रेलवे और इंडियन ओवरसीज बैंक

वर्ग 'बी' : बीपीसीएल, एयर इंडिया, नामधारी एकादश, स्पोर्ट्स हॉस्टल (उड़ीसा) और सेना एकादश।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter