Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

बैंक आफ बड़ौदा को कारोबार बढ़ने की उम्मीद

Published: Tuesday, July 1, 2008, 17:46 [IST]

कोलकाता, 1 जुलाई (आईएएनएस)। बैंक आफ बड़ौदा ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान ऋण कारोबार में 27 प्रतिशत और उपभोक्ता जमा करोबार में 24 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद जताई है।

बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एम. डी. माल्या ने मंगलवार को कहा, "चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान हमारा ऋण करोबार 27 प्रतिशत और उपभोक्ता जमा कारोबार 24 प्रतिशत बढ़ेगा।" वे कोलकाता में जारी 'बैंकिंग कंक्लेव 2008' में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा, "वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान हमें 3,100 अरब रुपये के कारोबार की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2007-08 में हमने 2,590 अरब रुपये का कारोबार किया था।"

माल्या ने उम्मीद जताई कि चालू वित्त वर्ष के दौरान पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले ऋण कारोबार 24 प्रतिशत और जमा कारोबार 20 प्रतिशत बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान देश में 150 और विदेशों में 10 नई शाखाएं खोली जाएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Preliminary Final , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Nand Kishore Tiwari onNo two
CA Satish Shetty onJD
purushottam morwal on
prakashji on