Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

बछेंद्री चली माउंट किलिमंजारो फतह करने

Published: Tuesday, April 15, 2008, 15:13 [IST]

 Mountaineer Bachendri Pal

जमशेदपुर 15 अप्रैलः प्रख्यात पर्वतारोही बछेंद्री पाल की अगुआई में 11 सदस्यीय महिला टीम तंजानिया में दुर्गम माउंट किलिमंजारो को फतह करने उतरेगी। माउंट किलिमंजारो अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची 19 340 फीट और दुनिया का चौथा सबसे ऊंचा पर्वत है।

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) प्रमुख बछेंद्री ने कल शाम संवाददाताओं को बताया कि टीम 23 जून को दिल्ली होते हुए तंजानिया के लिए रवाना होगी। इस अभियान का आयोजन और प्रायोजक टाटा स्टील है।

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री ने बताया कि टीम की सदस्यों के लिए उत्तरांचल में हफ्तेभर के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। टीम की घोषणा करते हुए बछेंद्री ने कहा कि लवली दास (बंगाल), पारुल साहु (मध्यप्रदेश) और गंगोत्री (गुजरात) टीम में नये चेहरे होंगे।

टीम के पांच सदस्य 40 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। बछेंद्री के अलावा टीम के अन्य सदस्य आई अन्नपूर्णा, प्रेमलता अर्गल, चेतना साहु और अनिता सोरेन सभी झारखंड से हैं इसके अलावा कल्पना दास (उड़ीसा) और सुषमा बिस्सा (राजस्थान) शामिल हैं।

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter