Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

चाहती है बदलाव जल्द करेंगी शादी किम कार्डेशियन

Posted by:
Published: Thursday, April 12, 2012, 16:03 [IST]

Kim Kardashian Kris Humphries Kanye West Aid0225

आपके जीवन में अलग अलग समय में अलग अलग साथी होते है, क्यूंकि आपकी आत्मा को अलग अलग समय में अलग अलग चीज़ों की ज़रुरत होतीं है। ये मानना है हमेशा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली व अब प्यार में विश्वास करने वाली सोशलाइट किम कार्डेशियन का। किम ये भी सोंचती है कि, यह साल उनके लिए अच्छा रहेगा और साथ ही वो इस दौरान अपने भविष्य को लेकर काफी हद तक गंभीर हैं।

32 वर्षीय किम का उनके बास्केटबाल खिलाड़ी पति क्रिस हम्फ्रीज़ से विवाह होने के सिर्फ 72 दिन बाद अलगाव हो गया था। जिस्‍से वो काफी दुखी थीं। इस विषय पर बोलते हुए उन्होंने एक वेबसाईट द सन डॉट यूके को बताया कि, "मुझे एहसास हो रहा है कि मेरे लिए ये साल अच्छा होगा मैं बीते समय को भुला रहीं हूं और मैंने इससे पहले कभी भी खुद को इतने आत्मविश्वास से भरा हुआ नहीं देखा।

उन्होंने ये भी कहा कि, मै अपने को ग्रूम करने के लिए थोडा और काम करने वाली हूं | वहीं अगर किम से जुड़े बेहद करिबी सूत्रों कि मानें तो वो बहुत जल्द मश्‍हूर रैपर केनी वेस्‍ट के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही है। केनी वेस्‍ट और किम लंबे अरसे से एक दूसरे को जानते हैं। इनकी लव लाइफ भी बेहद रोचक ढंग से शुरू हुई है। हमेशा अपनी हॉट अदाओं के कारण चर्चा में रहने वाली किम का कहना है कि वो अब अकेले नहीं रहना चाहती हैं। उनका इरादा अब परिवार संभालने का है इसलिए वो शादी कर रही हैं।

English summary
Famous American Socialite Kim Kardashian is planning to settle down she is going to marry Kanye West because she thinks there are different people in different dimension of time in your life and your soul need different things at different time .
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter