•  

जोली के चलते जॉनी डेप और वेनेसा के बीच तलाक

बुधवार, फरवरी 8, 2012,15:14 [IST]
जॉनी डेप की प्रेमिका वेनेसा शुरू से ही इस बात के खिलाफ थी कि जॉनी फिल्म 'द टूरिस्ट' में एंजेलिना जोली के साथ काम करें। जॉनी ने बात नहीं मानी। इधर वेनेसा का शक यकीन में बदल गया कि एंजेलिना के साथ जॉनी सोए हैं, लिहाजा उसने जॉनी के साथ 14 वर्ष पुराने रिश्ते को तोड़ने में देर नहीं लगाई।

सूत्र ने कहा ‘वेनेसा नहीं चाहती थीं कि जॉनी और एंजेलिना साथ में फिल्म करें। जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तभी से दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आने लगी। जॉनी ने कई बार वेनेसा को यकीन दिलाया कि ऐसा कुछ भी नहीं है, लेकिन वे नहीं मानी।‘

जॉनी और एंजेलिना को वेनेसा ने हमेशा शक की निगाहों से देखा। बाद में उन्हें यकीन हो गया कि जॉनी और एंजेलिना साथ में सोए हैं। तब उसने जॉनी से अलग होने में ही भलाई समझी। जॉनी ने पूरी कोशिश की कि वेनेसा से उनका रिश्ता ना टूटे, लेकिन वो इसे बचाने में नाकाम रहें।

English summary
Johnny Depp's long time partner Vanessa Paradis has decided to part ways with him, due to Angelina Jolie.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test