•  

आखिरकार हर्ले-नायर का हुआ तलाक, वार्न बनें खलनायक

गुरूवार, जून 16, 2011,13:32 [IST]
आखिरकार लंबी खींचतान के बाद एक और शादी टूट गयी। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड सुंदरी एलिजाबेथ हर्ले की जिनकी शादी भारत के मशहूर बिजनेसमैन अरूण नायर से हुई थी, टूट गई है। दोनों का तलाक हो गया है। आपको बता दें कि गर्ले और नायर दोनों ने चार साल पहले शादी की थी।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के दौरान चार साल पुराना वैवाहिक रिश्ता चंद मिनट में ही तार-तार हो गया। दोनों ही लोगों को मात्र 92 सेकंड लगे अलग-अलग होने में। हालांकि साईट के मुताबिक दोनों ही लोग तालक लेते समय कोर्ट में मौजूद नहीं थे। कोर्ट के जज ने कहा है कि सारी फार्मेल्टी छह सप्ताह में पूरी हो जायेगी। दोनों ही लोगों का वैवाहिक रिश्ता खत्म हो गया है अब दोनों का ही एक-दूसरे पर कोई अधिकार नहीं रह गया है।

आपको बता दें हॉलीवुड की सेक्सी सुंदरी हर्ले ने साल 2007 में बिजनेश टायकून अरूण नायर से शादी की थी। ये शादी इंग्लैड कोर्ट में हुई थी जिसे भारतीय रूप देने के लिए दोनों ही सितारों ने जयपुर आकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। लेकिन थोड़े ही दिनों बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गयी क्योंकि हर्ले का चक्कर आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर शेन वार्न से चल रहा था। लेकिन दोनों ने इस बात को उरूण से छुपाया था। दिसंबर 2010 में हर्ले और वार्न की किसिंग फोटो मीडिया में आ गयी थी जिसके बाद हर्ले ने सार्वजिनक तौर पर कहा कि हां वो अरूण से अलग हो चुकी है और वो बहुत जल्द उनसे तलाक ले लेंगी।

हर्ले अभी हाल ही में हुए आईपीएल मैचों का लुत्फ उठाने भारत आयी थीं। वार्न ने उन्हें अपने खर्चे पर राजस्थान के एक ग्रैंड होटल में रूकवाया था। राजस्थान टीम की हौसलाअफजाई करने के लिए वो दर्शक दीर्घा में भी देखी गयीं। जब राजस्थान टीम जीती थी तो उन्हें सरेआम वार्न को किस देते भी देखा गया। खैर अब उम्मीद है कि हर्ले और वार्न बहुत जल्द शादी कर लें।
English summary
Finally, Elizabeth Hurley is now officially divorced from her husband of four years, Business tycoon Arun Nayar.
User Comments
kiran kant kothari 17 Jun 2011 12:08 am
kyo paisaa aur time barbaad kiya arun sahab kuch seekho cricket khelney baad football kaisey kheltey hain.
[ कमेंट लिखें ]
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST