
मशहूर पॉप गायिका मेडोना अपनी दादी के निधन से काफी दुखी हैं। उनकी दादी की गुरुवार को एक अस्पताल में मौत हो गई थी। पॉप गायिका की दादी एलिस मोई फोर्टिन का मिशिगन के बे शहर में एक अस्पताल में निधन हो गया था।
फोर्टिन ने मेडोना को बुलंदियों पर पहुंचाने में काफी मदद की थी। मैडोना की मां 1963 में 30 साल की उम्र में स्तन कैंसर से मौत हो जाने की बाद 5 साल की मैडोना को उनकी दादी ने ही पाला था। इसलिए मैडोना का अपनी दादी से बहुत ज्यादा भावनात्मक लगाव था।
मेडोना दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शुक्रवार को मिशिगन के लिए रवाना हो गईं। मेडोना के प्रवक्ता ने कहा, "मैडोना काफी दुखी हैं और बयान जारी करने की स्थिति में नहीं हैं। यह उनका बिल्कुल निजी मामला है।"


















