माइकल जैक्सन के प्रशंसको को उनकी मौत का सदमा अभी तक बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है। वे लगातार नई नई बातें गढ रहें है। जैसे कि उनकी मौत के कुछ दिनों बाद खबर आई थी कि नेवरलैंड में माइकल का भूत दिखा है। उसी तरह अब एक और नई खबर आ रही है कि माइकल पूर्व जन्म में मिश्र की राजकुमारी थे।
सूत्रों के अनुसार, '' माइकल के कुछ प्रशंसको ने शिकागों के म्युजियम में मिश्र की राजकुमारी की मुर्ति देखी जो माइकल से काफी मिलती जुलती थी बस फिर क्या था उन्होने इस पर विश्वास कर लिया कि माइकल पूर्व जन्म में राजकुमारी थे।''
वहीं संग्रहालय के प्रवक्ता ने बताया, '' हमें नहीं पता कि माइकल यहां कभी आए थी कि नहीं लेकिन मिश्र के राजकुमारी की यह मुर्ति 3000 साल पुरानी है। जब से इस मुर्ति के माइकल की तरह होने की चर्चा हुई है तब से लोगों का यहां आना बढ गया है।''



















