चिकित्सकों ने कहा है कि आठ जुलाई से शुरू हो रहे अपने '50 लाइव शो' कार्यक्रम के लिए निकलने से पहले पॉप सुपरस्टार माइकल जैक्सन को अपना वजन बढ़ाना होगा।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 50 वर्षीय जैक्सन इन दिनों चर्म रोग से पीड़ित हैं। चर्म रोग के साथ-साथ जैक्सन पीठ में दर्द की तकलीफ का भी इलाज करा रहे हैं। यही नहीं, कीड़ों से बचने के लिए वह इन दिनों हमेशा मुखौटा लगाए रखते हैं।
'50 लाइव शो' कार्यक्रम के आयोजकों का मानना है कि जैक्सन पूरी तरह फिट हैं लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि वजन बढ़ाए बिना वह इस कार्यक्रम के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे।
जैक्सन ने 2006 के बाद स्टेज शो नहीं किया है। 'वर्ल्ड म्यूजिक अवार्ड्स' के दौरान जैक्सन 'वी आर द वर्ल्ड' शीर्षक वाले अपने गाने की मात्र दो पंक्तियां गा सके थे।