•  

मेल गिब्सन की पत्नी ने मांगा तलाक

मंगलवार, अप्रैल 14, 2009,11:54 [IST]
हॉलीवुड अभिनेता एवं निर्माता मेल गिब्सन की पत्नी रॉबिन गिब्सन ने शादी के 28 साल बाद तलाक मांगा है। वेबसाइट टीएमजेड डॉट कॉम ने सोमवार को यह खबर दी।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गिब्सन ने अपने प्रवक्ता के हवाले से जारी बयान में इसकी पुष्टि की है।

53 वर्षीय गिब्सन ने कहा, "हमने अपनी शादी और अलगाव के दौरान हमने हमेशा गोपनीयता और अपने परिवार की एकजुटता बनाए रखने की कोशिश की और हम ऐसा करते रहेंगे।"

रॉबिन ने पिछले सप्ताह दायर तलाक की याचिका में तलाक की वजह दूर नहीं हो सकने वाले मतभेद बताए हैं। उनके सात बच्चे हैं जिनमें से महज एक ही बच्चा नाबालिग है।

टीएमजे डॉट कॉम के अनुसार उन दोनों शादी से पहले कोई करार नहीं किया था इसलिए तलाक के बाद संपत्ति बराबर बांटी जाएगी। नाबालिग बच्चे 10 वर्षीय टॉम को अपने पास रखने की मांग की है।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST