
प्रमुख पुनर्वास केंद्र 'प्रोमिसेज' में अमेरिकी अभिनेत्री तारा रिड समय व्यतीत करने वाली हैं।
वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के अनुसार लोकप्रियता हासिल करने के उदेश्य से मलिबु स्थित प्रोमिसेज में रिड रहेंगी।
&13;
केंद्र के अनुसार रिड से यहां ठहरने के लिए पैसे नहीं लिए जाएंगे।
माना जा रहा है कि रिड के प्रोमिसेज में ठहरने से केंद्र की लोकप्रियता में इजाफा होने की संभावना है। इससे पूर्व इलाज के लिए यहां अभिनेत्री लिंडसे लोहान आई थीं।


















