Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

दोस्ती और प्यार का 'कॉकटेल': फिल्म रिव्यू

Posted by:
Updated: Friday, July 13, 2012, 13:47 [IST]

Cocktail Of Love Friendship Film Review

फिल्म - कॉकटेल
एक्टर - सैफ अली खान. डियाना पेंटी, दीपिका पादुकोने
डिरेक्टर - होमी अदजानिया
म्यूजिक - प्रीतम

बॉलीवुड के पास फिल्मों के विषयों को लेकर काफी कमी पड़ गई है। इसीलिए घूमफिरकर हर निर्देशक उसी पुराने फॉर्मूले दोस्ती और प्यार पर आकर ठहर जाता है। इसी फॉर्मूले का प्रयोग किया है निर्देशक होमी अदजानिया ने अपनी फिल्म कॉकटेल में। सैफ अली खान , दीपिका पादुकोने और डायना पेंटी के बीच प्यार और दोस्ती का कॉकटेल पेशकर होमी ने एक बार फिर से दर्शकों को दोसती, प्यार जैसे रिश्तों में बांधने की कोशिश की है।

फिल्म की कहानी की शुरुआत होती है फोटोग्राफर वेरोनिका (दीपिका पादुकोने) से जो लंदन में अकेली रहती है और हर रोज शराब और ड्रग्स के नशे में डूबकर अपनी जिंदगी को बिताती है। फिर एक दिन उसकी मुलाकात मीरा(डियाना पेंटी) से होती है जिसका पति (रणदीप हुड्डा) उसे छोड़कर चला गया है। मीरा भी वेरोनिका के साथ ही रहने लगती है और उन दोनों के बीच एक अच्छी दोस्ती की शुरुआत होती है।

फिर दोनों की जिंदगी में गौतम कपूर (सैफ अली खान) आता है और फिर शुरुआत होती है गौतम-मीरा और वेरोनिका के बीच दोस्ती और प्यार की कॉकटेल। फिल्म की शुरुआत, स्टोरी लाइन और लोकेशन काफी अच्छी है। फिल्म के गाने भी जल्दी ज़बान पर चढ़ जाने वाले हैं।

होमी ने लंदन की नाइट लाइफ को कैमरे में कैद करने की काफी अच्छी कोशिश की है साथ ही फिल्म में प्रीतम के गाने तुम्ही हो बंधु , दारू देसी, यारियां काफी पसंद किये जा रहे हैं। दीपिका पादुकोने ने फिल्म में अपने अभिनय से यह दिखा दिया कि उनके अभिनय में काफी अलग-अलग रुप हैं और अपनी हर फिल्म हर किरदार में वो एक अलग ही रुप में दिखाई देती है।

डियाना ने भी अपनी अदाकारी से दर्शकों को रिझाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उनका किरदार मीरा बहुत ही अलग और हर पल बदलता हुआ सा प्रतीत होता है। साथ ही सैफ के बेहतरीन अभिनय ने भी फिल्म को बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। हमेशा कि तरह इम्तियाज अली ने इस फिल्म में भी महिलाओं के एक मजबूत किरदार को दिखाया है।

Story first published:  Friday, July 13, 2012, 13:43 [IST]
English summary
Director Homi Adjania has portrayed the deep feelings of love and friendship. Saif, Deepika and Diana are the three different flavorless of the Cocktail.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Mumbai Indians won by 4 wickets
2nd Test , Headingley, Leeds
Play stopped for day.  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on