Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

राउडी राठौर को मिल रही राउडी सफलता

Posted by:
Published: Friday, June 1, 2012, 16:14 [IST]

Rowdy Rathore Review Sonakshi Sinha Kareena Kapoor

निर्माताः संजय लीला भंसाली
निर्देशकः प्रभु देवा
संगीतः साजिद वाजिद
कलाकारः अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा

सात साल तक लगातार खट्टा मीठा, हाउस फुल, पटियाला हाउस जैसी कॉमेडी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करने के बाद अब एक्शन किंग अक्षय कुमार ने एक बार फिर से अपना राउडी एक्शन लिए सिनेमाघरों पर दस्तक दी है। अक्षय-सोनाक्षी अभिनीत फिल्म राउडी राठौर 1 जून को काफी अच्छी ओपनिंग के साथ रिलीज हो गई है।

फिल्म के पहले भाग में शिवा यानी कि अक्षय कुमार जो कि एक चोर है की और पारो सोनाक्षी सिन्हा की लव स्टोरी दिखाई गई है। शिवा मुंबई शहर का एक हिम्मती चोर है और पारो पटना में रहने वाली एक खूबसूरत लड़की है जो एक शादी के सिलसिले में मुंबई आई हुई है।

दूसरे भाग में फिल्म थोडी सी सीरियस होती है। इस भाग में एक छोटे से गांव देवगढ़ को दिखाया गया है जहां बापजी नाम के एक तानाशाह का राज्य चलता है। बापजी के सामने पुलिस भी आने में डरती है और नेता उसके इशारों पर नाचते हैं। गांव वाले बापजी के सारे अत्याचार सहने के लिए मजबूर हैं।

इन सबसे अलग शिवा की जिंदगी में एक मोड़ आता है जब एक लड़की उसे अपना पिता बताती है। उसके बाद अचानक ही एक दिन शिवा पर कुछ लोग हमला कर देते हैं जिसके बाद शिवा सच्चाई की तह तक जाने का फैसला करता है। और तब उसे पता चलता है कि उस लड़की का पिता विक्रम सिंह नाम का एक पुलिस ऑफिसर था जो किसी गैंग के द्वारा मारा जा चुका है।

शिवा विक्रम सिंह का रुप लेकर उन क्रिमिनल्स की तलाश में लग जाता है और उनसे बदला लेने की ठान लेता है। तभी दुश्मनों द्वारा पारो और विक्रम सिंह की बेटी को किडनैप कर लिया जाता है और अन्त में अक्षय अपने हाथों से उन सभी को खत्म कर देता है।

फिल्म में सोनाक्षी पर फिल्माया गया गीत छम्म्क छल्लो छैल छबीली कुछ कुछ करीना कपूर के गीत छम्मक छल्लो से मिलता हुआ सा है। चिन्ता टा टा गीत ने दर्शकों का पूरा ध्यान बटोरा और धड़ंग धड़ंह एवं आ रे प्रीतम प्यारे गीत भी काफी पसंद किए गए।

फिल्हाल इस फिल्म के शुरुआत के सभी शो हाउसफुल है पर असलियत तो कुछ दिन बाद ही पता चलेगी कि अक्षय का ये राउडी रुप दर्शकों को कितना पसंद आता है।

English summary
In his Friday Release Rowdy Rathore Akshay is hitting the ticket counters very well. His action is again being liked by the audience.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on