•  

प्यार इंपॉसिबल का जादू नहीं चलेगा

शुक्रवार, जनवरी 8, 2010,16:08 [IST]
निर्देशक - जुगल हंसराज
स्टार कास्ट - उदय चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर, डीनो मारियो
निर्माता एवं लेखक - उदय चोपड़ा
रिलीज डेट - 8 जनवरी 2010
रेटिंग मीटर - 1/5

समीक्षा- बॉलीवुड अभिनेता उदय चोपड़ा द्वारा लिखित और निर्मित प्रेम कहानी है 'प्यार इंपॉसिबल'। फिल्म 8 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन पूर्व बॉलीवुड अभिनेता और नवोदित फिल्म निर्देशक जुगल हंसराज कर रहे हैं।
  Read:  In English 
एनीमेशन फिल्म रोडसाइड रोमियो का निर्देशन कर चुके फिल्म अभिनेता जुगल हंसराज इस फिल्म में निर्देशक के बतौर सफलता का स्वाद चख चुके हैं। प्यार इंपॉसिबल के निर्देशन से जुगल निर्देशन के क्षेत्र में खुद को परिपक्व कर रहे हैं।

फिल्म का सारा ग्लैमर प्रियंका चोपड़ा ने चुरा लिया है। अभिनेता के रूप में उदय का अभिनय रूखा-सूखा ही कहा जाएगा। फिल्म की स्टोरी भी किसी नयेपन से अछूती है। हालांकि फिल्म का म्यूजिक बढ़िया है। बेहतर संगीत इस फिल्म को दर्शक दिला सकता है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर चलने के लिए कहानी में जो दम होना चाहिए वह नहीं है। प्रियंका के नाजुक कंधों पर टिकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कर पाएगी, इसके चांसेज ना के बराबर हैं।

स्टोरी लाइन - फिल्म में उदय चोपड़ा, अभय का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा कॉलेज की मोस्ट चार्मिंग गर्ल हैं। उन्होने अलीशा का किरदार प्ले किया है। अलीशा नाम की यह लड़की अपने से हर चीज में उम्दा लड़के के सपनों में हैं। वहीं अभय एक ऐसा लड़का है जो हर चीज में अलीशा से उन्नीस पड़ता है। ऐसे दो उलट पर्सनैल्टी वालों के बीच प्यार कैसे पनपता है, यही इस फिल्म की कहानी है। प्यार इंपॉसिबल में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। उदय चोपड़ा अपने किरदार के मुताबिक ही द्ख रहे हैं।
User Comments
shashi 08 Jan 2010 06:33 pm
very nice movie
[ कमेंट लिखें ]
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST