•  

समीक्षा: एट बाय टेन तस्वीर

शुक्रवार, अप्रैल 3, 2009,16:22 [IST]
निर्माता : शैलेन्द्र सिंह
निर्देशक : नागेश कुकनूर
संगीत : सलीम-सुलैमान, नीरज श्रीधर
कलाकार : अक्षय कुमार, आयशा टाकिया, शर्मिला टैगोर, जावेद जाफरी, गिरीश कर्नाड, अनंत महादेवन, बेंजामिन गिलानी


फिल्‍म एट बाय टेन तस्‍वीर से निर्देशक नागेश कुकनूर ने रहस्‍य और रोमांच की दुनियां में कदम रखा है। इससे पहले तक नागेश सामाजिक मुद्दो पर ही फिल्‍में बनाते रहे है जिसमें मुख्‍यत हैदराबाद ब्‍लूज 2, डोर, इकबाल, बालीवुड कालिंग, तीन दीवारें, बालीवुड कालिंग जैसी फिल्‍मों के नाम लिए जा सकते है।

कहानी: भारतीय मूल का जय (अक्षय कुमार) के पास कुछ अलौकिक शक्तियां है। वह कनाडा में फोरेस्‍ट रेंजर है। पिता (बेंजामिन गिलानी) की असमय मृत्‍यु उसे काफी निराश कर देती है। इस मृत्‍यु से निराश जय अलौकिक शक्‍ितयों के इस्‍तेमाल से उनके मृत्‍यु के रहस्‍य को खोजने में लग जाता है।

उसे पता चलता है कि उसके पिता की मौत साधारण तरीके से नही बल्कि उनकी हत्‍या की गई है। इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जय अपनी अलौकिक शक्तियों का इस्तेमाल करता है। कैसे वह अपने प्रश्न का जवाब ढूँढता है, इसे रोमांचक तरीके से स्क्रीन पर पेश किया गया है।

इस फिल्‍म की पटकथा नागेश ने खुद लिखी है। फिल्‍म के शुरूआती 20 मिनट में आप फिल्‍म को पसंद कर सकते है। लेकिन उसके बाद रहस्‍यो का जो सिलसिला शुरू होता है वह खत्‍म होने का नाम ही नही लेता है।

फिल्‍म में हत्‍यारे का चेहरा पहले ही सामने आ जाता है जिसे सामने लाने का कारण नागेश नही समझा पाएं है न ही हत्‍यारे का इकबाले जुर्म और हत्‍या का कारण पचता है।

नागेश ने तकनीकी रूप से बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन एक कथाकार के रूप में निराश करते है। कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के दृश्‍य मन पर काफी प्रभाव डालते है।

विकाश शिवरामन का छायांकन प्रभावी रहा है। फिल्‍म में गाने की कोई संभावना नही है फिर भी तीन गाने डाले गए है जो जल्‍दी से गुजर जाते है। फिल्‍म में सलीम सुलेमान का बैकग्राउंड संगीत रोमांच पैदा करता है।

अक्षय अपनी खिलाड़ी छवि से बाहर निकलकर कुछ अलग दिखाई देते है। आयशा काफी सहज लगी है, वहीं शर्मिला टैगोर ने प्रभाव छोड़ा है। जावेद जाफरी ने ए ग्रेड का अभिनय किया है। गिरिश कर्नाड, बेंजामिन गिलानी, अनंत महादेवन और रूसद राना अपनी भूमिकाओं में काफी जंचे है।

कुल मिलकार कहा जा सकता है कि नागेश ने पटकथा में थोड़ी चुक कर दी है जिससे फिल्‍म देखने के बाद दर्शको के मन में हजारों सवाल उभर कर आ सकते है।
User Comments
naveen 03 Jun 2009 11:53 am
इ ऍम बिग फेन फ्रॉम aki
इमरान 04 Apr 2009 11:28 am
bakwas
[ कमेंट लिखें ]
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST