Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

जिस मोहब्बत में दीवानगी ना हो वो मोहब्बत ही नहीं- एक था टाईगर प्रिव्यू

Posted by:
Updated: Wednesday, August 15, 2012, 17:07 [IST]

Ek Tha Tiger Film Preview

निर्माता - आदित्य चोपड़ा
निर्देशक- कबीर खान
एक्टर - सलमान खान, कैटरीना कैफ, रणबीर शोरे
संगीत - सोहेल सेन, साजिद वाजिद

बैंगलोर। सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एक था टाईगर' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही है। युवराज के बाद सलमान और कैटरीना की ये पहली फिल्म होगी। इस ऑफ स्क्रीन जोडी़ को ऑन स्क्रीन देखने के लिए सलमान के फैन्स कबसे इंतजार कर रहे हैं और अब उनका इंतजार खत्म होगा 'एक था टाईगर' के साथ।

कहानी- फिल्म की कहानी टाईगर (सलमान खान) के इर्द गिर्द घूमती है जो कि एक बहुत ही जिद्दी, हैंडसम और मिस्टीरियस बैचलर है। टाईगर रिसर्च और एनालिस्ट विंग (रॉ) का ऑफिसर है। भारत के एक साईंटिस्ट पर रॉ को शक होता है कि वो अपनी कुछ खूफिया रिसर्च पाकिस्तान के ऑफिशियल्स के साथ शेयर कर रहा है। उस साइंटिस्ट पर नज़र रखने के लिए उसके ऑफिसरों की तरफ से टाईगर को डबलिन, आयरलैंड भेजा जाता है।

बॉक्स ऑफिस पर टाईगर इज बैक- रिव्यू

टाईगर साइंटिस्ट से मिलने की कोशिश करता है लेकिन वो सफल नहीं होता। फिर वो साइंटिस्ट के करीब जाने के लिए उसकी पार्ट टाइम केयरटेकर जोया (कैटरीना) से दोस्ती करता है और उसके करीब होने लगता है। जोया के करीब जाने की कोशिश में टाईगर पहली बार अपने दिल में किसी के लिए प्यार महसूस करता है।

प्यार में पड़े जोया और टाईगर को अलग करने की कोशिश में इंटैलिजेंस एजेंसी कई बार दोनों को खतरे में डाल देती है। पूरी रॉ टीम टाईगर को जोया से अलग करके वापस लाना चाहते हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते। फिल्म में रणवीर शोरे ने गोपी जो की सलमान खान का सीनियर और रॉ का ऑफिसर है का किरदार निभाया है

फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की भविष्यवाणी कर दी है। कबीर का कहना है कि फिल्म में बहुत सारी यूएसपी हैं। सबसे पहली तो सलमान और कैटरीना की जोड़ी, सलमान और कैट का रोमांस, दसरी फिल्म की कहानी, फिल्म के गाने और कैटरीना का बैले डांस इन सभी बातों ने फिल्म को एक कम्पलीट पैकेज बनाया है। दूसरी खास बात है कि ये फिल्म ईद पर रीलीज हो रही है और सलमान खान के फैन्स सल्लू भाई के साथ ईद मनाने के लिए बेताब हैं

ईद के मुबारक मौके पर सलमान की यह लगातार तीसरी फिल्म होगी जो रिलीज होने से पहले ही हिट होती नज़र आ रही है। अभी तक जिन भी सिनेमाहॉलों में एडवांस बुकिंग शुरु हुई है उनमें अधिकतर में शुरुआत के तीन दिनों की टिकट बिक चुकी है। साथ ही बताया जा रहा है कि फिल्म पहले ही दिन लगभग 25 करोड़ का बिजनेस करेगी जो की सलमान की इससे पहले सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनर बॉडीगार्ड से भी ज्यादा होगा।

फिल्म के प्रोमो और ट्रेलर को इतना पसंद किया जा रहा है कि सिनेमाहॉल के मालिकों ने फिल्म की टिकट का मूल्य 10-12 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। ताकि वो भी फेस्टिव सीजन का फायदा उठा सकें। अब तो बस इंतजार है कि कब दो दिनों बाद कैट और सलमान की जोड़ी बड़े परदे पर नज़र आएगी। फिल्हाल सभी को हमारी तरफ से ईद मुबारक के साथ एक था टाईगर भी मुबारक हो।

Story first published:  Tuesday, August 14, 2012, 13:44 [IST]
English summary
Ek That Tiger will release on 15 August, Salman Khan and Katrina Kaif will be playing the main lead in the movie. Kabir Khan has directed the film and music was given by Sohail Sen.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
CSK Vs MI - Qualifier 1 at Feroz Shah Kotla Tue 21st May IPL
RR Vs SUN - Eliminator at Feroz Shah Kotla Wed 22nd May IPL
IRE Vs PAK - 1st ODI at Castle Avenue Thu 23rd May ODI
My Place My Voice
Nand Kishore Tiwari onNo two
CA Satish Shetty onJD
purushottam morwal on
prakashji on