•  

'3 इडियट्स' देखने जरूर जायें

मंगलवार, दिसंबर 22, 2009,14:50 [IST]
निर्देशक - राजकुमार हिरानी
स्टार कास्ट - आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, बोमन ईरानी
निर्माता - विधु विनोद चोपड़ा

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म '3 इडियट्स', 25 दिसंबर मतलब क्रिसमस के दिन रिलीज हो रही है। फिल्म की मार्केटिंग के लिए आमिर ने बिल्कुल नया प्रयोग किया है। वह गायब हो कर देश भ्रमण पर निकले हुए हैं। लगता है अब वह सीधे रिलीज के दिन ही प्रकट होंगे।

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित '3 इडियट्स' साल की सबसे बेहतर फिल्म साबित हो सकती है। आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी ही नहीं बल्कि अगर इस कहानी में से एक के भी कैरेक्टर को हटा दैं तो ये कहानी पूरी नहीं हो सकती। जैसा कि इस फिल्म के बारे में खबर है कि ये फिल्म आईआईटी के पूर्व छात्र चेतन भगत के उपन्यास फाइव प्वाइंट समवन पर आधारित है, फिल्म वाकई उपन्यास से प्रेरित है। लेकिन फिल्म को चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित नहीं माना जा सकता।

स्टोरी लाइन - 3 इडियट्स

फिल्म में आमिर, रैंचो का किरदार निभा रहे हैं। ये तीन ऐसे दोस्तों की कहानी हैं जो देश के सर्वोच्च इंजीनियरिंग संस्थानों में पढ़ रहे हैं। रैंचो एक ऐसा लड़का है जो फ्री थिंकर है। वह अपनी शर्तों पर जीता है और अपने दोस्तों को भी वह जिंदगी उन के खुद के स्टाइल में जीने के लिए प्रेरित करता है। करीना पिया के किरदार में हैं। पिया और रैंचो का रोमांस पूरी फिल्म में मस्ती भर देता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब रैंचो खो जाता है और उसके दोस्त उसे ढूंढने निकलते हैं। यहां से कहानी अचानक पलट जाती है।

फिल्म का म्यूजिक अच्छा है। लेकिन आमिर की रंग दे बसंती या तारे जमीं पर की तरह जुबान पर चढ़ने वाला नहीं है। कहानी सधी हुई और सभी कलाकारों का अभिनय बहुत ही उम्दा है। ऐसे में जाहिर है कि '3 इडियट्स' हर तरह से दर्शकों को सिनेमा हॉल तक लाने में सफल होगी।

चटपट सजेशन - आमिर की ये लगातार तीसरी फिल्म है जो साल के आखिर में दिसंबर महीने में प्रदर्शित हो रही है। ऐसे में आमिर इयर स्पेशल '3 इडियट्स' देखने से बिल्कुल मत चूकिये। साल का बेहेतरीन फन साबित होगी '3 इडियट्स'।
User Comments
Pardeep kumar 07 Jan 2010 06:13 pm
This movie is fintastic........ I can't explain but this movie give a great change in my life.............!
vinod prajapati 30 Dec 2009 10:21 am
3 idots movie is best because in this movie use ''all is well ''so use this toughts in our life
[ कमेंट लिखें ]
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST