To check Oneindia Hindi on your Mobile
go to:   http://m.oneindia.in/hindi/
  •  

जेल के अंदर क्या है?

पेज थ्री और चाँदनी बार जैसी मशहूर फिल्में देने वाले निर्देशक मधुर भंडारकर की नयी फिल्म जेल जल्द ही रिलीज होने वाली है। 'जेल' में मुख्य भूमिकाओं मे हैं नील नितिन मुकेश और मुग्धा गोडसे। इससे पहले नील नितिन मुकेश फिल्म न्यूयॉर्क में और मुग्धा गोडसे, भंडारकर की ही फिल्म फैशन में बेहतर भूमिकाएं निभा चुके हैं।

फिल्म जेल में शमीर टंडन और तोशी-शरीब ने संगीत दिया है। अन्य कलाकारों में मनोज वाजपेयी प्रमुख हैं। फिल्म की कहानी प्राग (नायक) के इर्द गिर्द घूमती है। प्राग की जिंदगी उसकी हसीन प्रेमिका मानसी है। मानसी और प्राग दोनों अपनी सपनों की दुनिया में पूरी तरह खुश हैं।

अचानक कहानी मोड़ लेती है और प्राग खुद को जेल में बंद पाता है। क्यों और किस जुर्म में उसे खुद नहीं पता। उसे लगता है कि वो कोई बुरा ख्वाब देख रहा है। पर धीरे धीरे उसे समझ आता है कि ख्वाब ये जेल नहीं बल्कि उसकी पहले वाली सपनीली दुनिया है।

सच और झूठ में हिली-मिली इन हैरतंगेज घटनाओं के बीच उसे नवाब मिलता है जो प्राग को निर्दोष मानता है। अब प्राग को ये पता करना है कि उसके साथ हो रहे इन खतरनाक हादसों के पीछे कौन है।

जेल के अंदर रह कर वो इन बातों का पता कैसे लगाएगा। इन सारे सवालों का जवाब है जेल। मधुर भंडारकर अपनी प्रयोगधर्मी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। जेल में भंडारकर नया क्या परोस रहे हैं ये पता चलेगा 6 नवंबर के बाद। फिल्म 6 नवंबर को रिलीज हो रही है।

नवंबर 3, 2009 की अन्य खबरें
 
Assembly Elections - 2012
ODI, Adelaide Oval
India won by 4 wickets

रामालिंग राजू आम कैदियों संग जेल में

हैदराबाद, 11 जनवरीः कभी देश के सबसे धनी लोगों में शामिल किए गए सत्यम कंप्यूटर्स के संस्थापक अध्यक्ष बी.रामलिंगा राजू और उनके भाई बी.रामा राजू ने किसी आम कैदी की तरह जेल में रात बिताई। जेल अधिकारियों ने बताया कि आगामी 23 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए राजू बंधुओं के साथ आम विचाराधीन कैदियों के जैसा ही बरताव होगा। लिहाजा दोनों भाइयों ने चंचलगुडा जेल में चोरी आदि के आरोपी आम कैदियों के साथ फर्श.....
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
Oneindia  Oneindia Login
Follow Oneindia Hindi on Twitter
Oneindia Hindi Facebook fan page
Write Comments on this Article